दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कैंटर पलटा, भीषण हादसे के बाद लगा लंबा जाम, क्रेन से हटाया वाहन
हापुड़ के NH-9 पर तेज रफ्तार कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद लंबा जाम लगा, जिसे क्रेन की मदद से खुलवाया गया।

तस्वीर में एनएच-9 पर एक दुर्घटनाग्रस्त कैंटर सड़क पर पलटा हुआ दिखाई दे रहा है।
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर तेज रफ्तार कैंटर के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद हाईवे के बीचों-बीच कैंटर पलट गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई।
चश्मदीदों के मुताबिक, कैंटर की रफ्तार काफी तेज थी। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद अनियंत्रित कैंटर सीधे डिवाइडर से जा टकराया और हाईवे पर ही पलट गया। टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही रुक गई।
व्यस्त दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कैंटर के बीच सड़क पर पलटने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले यातायात को डायवर्ट करने का प्रयास किया।
जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने तत्काल क्रेन को मौके पर बुलवाया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया गया। वाहन हटाए जाने के बाद पुलिस ने धीरे-धीरे यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया गया और जाम को खुलवाया गया। हादसे के चलते दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
