उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा के बाहर ठगी का मामला सामने आया है। हापुड़ नगर कोतवाली (केंटन) क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित बैंक के बाहर एक अज्ञात ठग ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सरकारी पेंशन दिलाने का झांसा देकर ₹15,500 की नकदी ठग ली और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस्ती आर्य नगर निवासी 65 वर्षीय करूण शर्मा किसी जरूरी काम के लिए अपने बैंक खाते से ₹15,500 निकालकर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से बाहर आई थीं। इसी दौरान बैंक परिसर के बाहर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया।

आरोपी ने खुद को सरकारी पेंशन विभाग का कर्मचारी बताया और महिला को वृद्धा पेंशन या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। उसकी बातों पर विश्वास कर बुजुर्ग महिला उसके झांसे में आ गईं। इसके बाद आरोपी ने बड़ी चालाकी से उनके हाथ में मौजूद ₹15,500 की नकदी अपने कब्जे में ले ली।

नकदी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर करूण शर्मा को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही बुजुर्ग महिला के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर हापुड़ नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के जरिए ठग की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story