हापुड़ जनपद न्यायालय परिसर में 1 नवंबर 2026 को मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 893 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए डोना-पत्तल बनाने वाली मशीनें, सरकारी योजनाओं के तहत डमी चेक और विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शैली शरन, सिविल जज (जू.डि.) एफ.टी.सी प्रथम/न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया। इस अवसर पर श्री हनी गोयल (अपर जिला जज प्रथम, हापुड़), श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव (अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट), श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय (अपर जिला जज विशेष, एस.सी/एस.टी एक्ट), श्री शेष बहादुर निषाद (अपर जिला जज द्वितीय), श्री अवनीश कुमार राय (अपर जिला जज, पोक्सो द्वितीय एक्ट), श्रीमती मिताली गोविन्द राव (अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, प्रथम), श्री विरेश चन्द्रा (अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, द्वितीय) और डॉ. ब्रह्मपाल सिंह (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) मौजूद रहे। इनके अलावा जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिविर में हापुड़ के प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया गया। इस दौरान लगभग 893 लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के तहत सहायता दी गई। इनमें सरकारी योजनाओं के डमी चेक, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डोना-पत्तल बनाने वाली मशीनें और विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश ने आमजन से अपील की कि जो लोग शिविर में किसी कारणवश लाभ लेने से छूट गए हैं या जिन्हें अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, वे आगामी दिनों में संबंधित सरकारी विभागों में जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर प्री-कैंप आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही पीएलवी (पॅरा लीगल वालंटियर्स) के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके।

शिविर के समापन पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के सचिव डॉ. ब्रह्मपाल सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और लाभार्थियों का सहृदय आभार व्यक्त किया। इस मेगा विधिक सहायता शिविर के माध्यम से 893 लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध सहायता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story