हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर)। हापुड़ जिले की गढ़ कोतवाली में दलाली करने और पुलिस पर नाजायज दबाव बनाने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कोतवाली परिसर में अब ‘दलालों का प्रवेश वर्जित है’ का आधिकारिक बोर्ड लगाया गया है। थाने के अंदर और मुख्य द्वार के पास लगाए गए इस बोर्ड को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।

पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम का मुख्य उद्देश्य थाने आने वाले आम फरियादियों को बिना किसी बिचौलिए या दलाल के सीधे न्याय दिलाना है। ‘दलालों का प्रवेश वर्जित है’ बोर्ड के जरिए पैरवी के नाम पर पुलिसकर्मियों पर अनुचित दबाव बनाने और दलाली चमकाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए स्पष्ट किया है कि आम जनता बिना किसी डर या बिचौलिए के सीधे पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी। इस कदम के जरिए जिले के अन्य पुलिस थानों को भी दलालों से सख्त दूरी बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।

गढ़ कोतवाली पुलिस प्रशासन का कहना है कि थानों में अक्सर कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जो भोले-भाले फरियादियों की पैरवी करने के बहाने पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। इससे न केवल पुलिस की छवि धूमिल होती है, बल्कि जांच प्रक्रिया में भी बाधा आती है।

अब कोतवाली में बोर्ड लगाए जाने के बाद साफ कर दिया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति थाने के अंदर दलाली करते या संदिग्ध पैरवी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत सख्त एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस के इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। पुलिस का मानना है कि इस कदम से बिचौलियों का नेटवर्क टूटेगा और जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत होगा। अब कोई भी पीड़ित व्यक्ति बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे थाना प्रभारी या जांच अधिकारी से मिलकर अपनी बात रख सकता है। गढ़ कोतवाली में लगाया गया यह बोर्ड थाने की कार्यप्रणाली में बिचौलियों की भूमिका को लेकर पुलिस के सख्त रुख को स्पष्ट करता है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story