हापुड़ में किसानों को कृषि निवेश अनुदान के चेक वितरित
प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान झेल रहे हापुड़ के किसानों को आर्थिक राहत देते हुए जिला प्रशासन ने कृषि निवेश अनुदान के चेक बांटे।

हापुड़ में फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत राशि के चेक सौंपते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति झेल रहे हापुड़ जनपद के किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने सहायता राशि के चेक वितरित किए। सोमवार को जनपद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान के तहत राहत सहायता राशि के चेक दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से प्रसारित लाइव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
कार्यक्रम में गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, उप जिलाधिकारी अशोक सैनी, तहसीलदार हेमंत चौधरी और आपदा विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह बघेल मौजूद रहे।
कृषि निवेश अनुदान के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल खराब होने से प्रभावित किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। जिला प्रशासन के अनुसार, किसानों को शासन के नियमों और निर्धारित मानकों के अनुरूप सहायता राशि दी जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हापुड़ ने प्रभावित परिवारों और किसानों को सहायता उपलब्ध कराने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पात्र किसानों की पहचान पारदर्शी तरीके से करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत देय सहायता राशि का भुगतान बिना किसी देरी के सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आपदा प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
