दीपावली पर DM कविता मीना की अनूठी पहल, परिवार संग सड़क किनारे से खरीदे मिट्टी के दीये
दीपावली पर हापुड़ की DM कविता मीना ने परिवार और बच्चों के साथ सड़क किनारे के बाजार से मिट्टी के दीये और पूजा सामग्री खरीदी। कुम्हारों से बातचीत और डिजिटल भुगतान के जरिए उन्होंने स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

हापुड़ में दीपावली के अवसर पर 'वोकल फॉर लोकल' और 'डिजिटल इंडिया' अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय सड़क किनारे बाजार में दुकानदारों से बातचीत कर खरीदारी करतीं जिलाधिकारी और उनका परिवार।
हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना ने दीपावली के अवसर पर स्थानीय कारीगरों और छोटे दुकानदारों को प्रोत्साहित करने के लिए परिवार सहित सड़क किनारे लगे बाजारों से खरीदारी की। उन्होंने बड़े मॉल और शोरूम के बजाय स्थानीय पटरी दुकानदारों और कुम्हारों से मिट्टी के दीपक, पूजा सामग्री और त्योहार से जुड़ा अन्य जरूरी सामान खरीदा। इस पहल के जरिए उन्होंने हापुड़वासियों को प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' मंत्र को अपनाने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी कविता मीना अपने परिवार और बच्चों के साथ स्थानीय बाजार पहुंचीं। खरीदारी के दौरान उन्होंने मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों और छोटे दुकानदारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्थानीय कारीगरों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनसे विभिन्न सामग्री की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल माध्यम से भुगतान भी किया, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ 'डिजिटल इंडिया' का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हापुड़ के लोगों से स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और कारीगरों से खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा, "बाज़ार बहुत बड़ा है, पर उस छोटी दुकान को ढूँढो जिसकी रोशनी आपकी ख़रीद पर निर्भर है।" उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों के जीवन में खुशहाली लाने का माध्यम है।
जिलाधिकारी ने लोगों से त्योहारों पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से छोटे व्यापारियों और कारीगरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा उनका आर्थिक स्तर मजबूत होगा। जिलाधिकारी की इस पहल के माध्यम से स्थानीय बाजारों और पारंपरिक मिट्टी के दीयों की खरीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
