हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के शत-प्रतिशत 5,67,332 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बैंक स्तर पर पूरी रकम को समय रहते लीन/होल्ड कराया, जिसके बाद पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस मिल सकी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 27/2026, धारा 318(4) बीएनएस (BNS) और 66डी आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण किया और बैंक स्तर पर त्वरित संपर्क स्थापित कर धोखाधड़ी से संबंधित 5,67,332 रुपये की रकम को लीन/होल्ड करा दिया। रकम समय रहते होल्ड होने के कारण पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस मिल सकी।

इस मामले में आवेदक विवेक सिंघल, पुत्र सुभाष सिंह सिंघल, निवासी मोहल्ला श्रीनगर, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ ने अपने साथ हुई क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस दिलाने वाली साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम में उप-निरीक्षक (उ0नि0) सचिन कुमार और हेड कांस्टेबल 725 कपिल कुमार शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर धोखाधड़ी में गई 5,67,332 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित को वापस मिल सकी।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story