हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। थाना सिम्भावली क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले में आरोपी रियाज को माननीय न्यायालय ने दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर ₹5,000 का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला हापुड़ पुलिस की प्रभावी पैरवी और सिम्भावली पुलिस व लीगल टीम की कार्रवाई के बाद आया।

पुलिस अधीक्षक हापुड़ के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिम्भावली थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले में अभियुक्त रियाज के खिलाफ मु0अ0सं0 317/2024 धारा 305, 317(2) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद चार्जशीट माननीय न्यायालय में पेश की। इसके बाद न्यायालय में हापुड़ पुलिस की ओर से प्रभावी पैरवी की गई और मामले से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय ने अभियुक्त रियाज को जुर्म इकबाल के आधार पर दोषी करार देते हुए उसके द्वारा जेल में बिताई गई पूरी अवधि 01 वर्ष, 10 माह और 09 दिवस की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर ₹5,000 (पाँच हजार रुपये) का अर्थदंड भी लगाया।

दोषी अभियुक्त की पहचान रियाज पुत्र सरताज के रूप में हुई है। उसका पता मोहल्ला मिश्रीखेड़ा, शाहजहाँपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ बताया गया है।

हापुड़ पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई और प्रभावी न्यायालयीन पैरवी की स्थानीय जनता में सराहना हो रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story