हापुड़: CDO की बैठक में जियोटैगिंग और ETP निरीक्षण के दिए निर्देश
श्रुति शर्मा ने जियोटैगिंग दो दिन में पूरी करने, रामपुर रोड एसटीपी से नाले टैप करने और ईटीपी के औचक निरीक्षण के कड़े निर्देश जारी किए।

हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करती मुख्य विकास अधिकारी।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में जिलाधिकारी महोदया के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समयसीमा में कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि विपुल कुमार और लोक भारती के पर्यावरणविद् भारत भूषण सहित जनपद के सभी संबंधित अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के दौरान जिले में किए गए वृक्षारोपण कार्य की समीक्षा की गई। पौधों की जियोटैगिंग का कार्य अधूरा मिलने पर समिति अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि जिन पौधों की जियोटैगिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है, उसे अगले दो कार्यदिवसों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए ‘प्लास्टिक एक्शन प्लान 2026’ तैयार करने और प्लास्टिक कचरे के पूर्ण उन्मूलन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए। म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट यानी शहरी ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण और बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को समय से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की हिदायत दी गई।
जिला गंगा समिति के अंतर्गत गंगा और अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जिले में स्थापित सभी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के सुचारू संचालन की समीक्षा की गई। सभी एसटीपी के निरीक्षण के लिए एक टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
जल निगम (ग्रामीण) और अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हापुड़ को रामपुर रोड स्थित एसटीपी से समस्त नालों को टैप (Taped) करने की कार्ययोजना तैयार कर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (गाजियाबाद/हापुड़) को जनपद की सभी औद्योगिक इकाइयों में स्थापित ईटीपी (ETP - एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) के संचालन का औचक निरीक्षण करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।
बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यावरण और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
