हापुड़: बाबूगढ़ पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, 21 मुकदमों वाला आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर जट्ट में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से गहने, नकदी, स्कूटी और अवैध तमंचा बरामद किया है।

तस्वीर में बाबूगढ़ कोतवाली के सामने दो पुलिसकर्मी और एक आरोपी खड़ा दिख रहा है।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) :- जनपद की बाबूगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम शाहपुर जट्ट स्थित एक मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण, 2,230 रुपये की नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी तथा एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाबूगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-9 (NH-9) पर ग्राम फतेहपुर कुचेसर चौपला रोड के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मु०अ०सं० 248/2026, धारा 305(ए) बीएनएस (BNS) के तहत की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ उर्फ लालबाल पुत्र जमील, मोहल्ला निवासीपुरा सिकंदरगेट, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से पीली धातु की एक लौंग और सफेद धातु की एक जोड़ी सैम्पल (पायल) बरामद हुई है। इसके अलावा चोरी से संबंधित 2,230/- रुपये नगद, एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस .315 बोर और घटना में प्रयुक्त की गई एक स्कूटी भी बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ उर्फ लालबाल शातिर किस्म का अपराधी और चोर है। उसके खिलाफ जनपद गौतमबुद्धनगर और हापुड़ के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के करीब 21 से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
इस कार्रवाई को बाबूगढ़ थाने की पुलिस टीम ने उ०नि० श्री गौरव वशिष्ठ के नेतृत्व में अंजाम दिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
