हापुड़। जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, शराब की पेटियों से लदा ट्रक गाजियाबाद के मोहन नगर से देवरिया जा रहा था। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-9 स्थित शिवा ढाबे के पास पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के दौरान ट्रक में लदी शराब की सैकड़ों पेटियां हाईवे और डिवाइडर पर बिखर गईं। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सड़क पर शराब की पेटियां फैलने से राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार थम गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक चतुर्वेदी और बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में ट्रक चालक युधवीर निवासी मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद, क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत कर उसे केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

वहीं, सूचना मिलने पर एनएच-9 की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और हाईवे टीम ने संयुक्त रूप से सड़क पर बिखरी शराब की पेटियों को किनारे करवाया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारू कराई गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story