हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी वार्ड नंबर 4 में सोमवार को विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में भारी-भरकम अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बाबूगढ़ के छावनी वार्ड नंबर 4 में अचानक एक विशालकाय अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। आबादी के बीच इतना बड़ा अजगर देखकर लोगों के होश उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी।

अजगर मिलने की खबर आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई। इसके बाद अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ने के बीच स्थानीय लोगों में अजगर को लेकर दहशत बनी रही।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रेस्क्यू टूल्स के साथ मौके पर पहुंची। अजगर काफी बड़ा और भारी था, जिसके चलते उसे काबू में करने में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार वन कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

रेस्क्यू के बाद वन कर्मियों ने अजगर को एक बड़े कट्टे (बोरे) में सुरक्षित बंद किया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया है। अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story