हापुड़: नवागत ASP महेश कुमार ने किया थाने और कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण
लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, साइबर अपराध पर कार्रवाई और महिला सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

हापुड़ थाने में रिकॉर्ड और लैपटॉप की जांच करते नवागत अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद के नवागत अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) महेश कुमार ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से थाना हापुड़ नगर और जिला नियंत्रण इकाई (कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न पटलों और व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों और अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति जानी और रिकॉर्ड को अप-टू-डेट रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने महिला सुरक्षा एवं साइबर हेल्प डेस्क सहित थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने 'मिशन शक्ति केंद्र' और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ASP महेश कुमार ने कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार (Armory) की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। उन्होंने हथियारों के रख-रखाव और साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
उन्होंने पूरे थाना परिसर और जिला नियंत्रण इकाई में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। साफ-सफाई की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और इसे भविष्य में भी इसी तरह बनाए रखने की हिदायत दी।
नवागत अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर थाने के थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, लंबित मामलों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सुरक्षा व्यवस्थाओं और साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
