हापुड़ जिले में सेवा संकल्प अभियान की थीम ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगभग 3 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान में सहभागिता की।

कल देर शाम आयोजित कार्यक्रम के तहत जनपद में शाम 07ः00 बजे से विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम हुए। गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में 25,000 तथा पूठ घाट पर 5,000 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की थीम ‘आशीर्वाद का दीया’ को सफल बनाने का प्रयास किया गया।

जनपद में दीप प्रज्ज्वलन के लिए बृजघाट, स्पोर्ट स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, पूठ घाट, कृषि विज्ञान केंद्र, जनपद की समस्त सीएचसी एवं पीएचसी, समस्त अन्नपूर्णा भवन, समस्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय, समस्त अमृतसरोवर और समस्त पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया गया था। इसके साथ ही सबली मंदिर, चंडी मंदिर तथा जनपद के प्रमुख मंदिरों नक्का कुआं, गंगा मंदिर और गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख मंदिरों में भी दीप प्रज्वलित किए गए।

जनपद के समस्त विकास खण्डों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ के अंतर्गत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीपकों के माध्यम से सुंदर और भव्य आकृतियां बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की बधाई देने के साथ विकास को नई दिशा देने का संदेश आम नागरिकों द्वारा दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जनपदवासियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी विधायकगणों, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष भाजपा, जिला महामंत्री, जिला प्रशासन, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जनपदवासियों का पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से लेकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों तक दीप प्रज्वलन के माध्यम से ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान आयोजित किया गया।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story