हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में अग्रवाल महासभा के प्रधान पद के बहुप्रतीक्षित चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। अतुल कुमार चौकड़ायत ने प्रधान पद पर जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी ‘अग्रबंधु सेवा ग्रुप’ के ललित कुमार अग्रवाल छावनी वाले को 734 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह ने आधिकारिक रूप से चुनाव परिणामों की घोषणा की।

चुनाव परिणामों में चौकड़ायत ग्रुप का दबदबा रहा। ग्रुप ने कुल 11 प्रमुख सीटों में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि प्रतिद्वंद्वी छावनी ग्रुप के खाते में 4 सीटें आईं।

मुख्य पदाधिकारियों के चुनाव में भी मुकाबला कड़ा रहा। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राजेंद्र गुप्ता 1358 वोटों से विजयी रहे। मंत्री पद पर विमेश गोयल ने 296 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर शरद अग्रवाल राम को 1571 वोट मिले, जबकि उपकोषाध्यक्ष पद पर अनुज गर्ग ने 1243 वोट हासिल किए।

कनिष्ठ उपप्रधान पद पर नवीन गर्ग, वरिष्ठ उपमंत्री पद पर हिमांशु गोयल, कनिष्ठ उपमंत्री पद पर अमित गोयल सिम्पल, लेखा निरीक्षक पद पर आशीष विजय गुप्ता और उप लेखा निरीक्षक पद पर अरुण जिंदल विजयी रहे।

महासभा के चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले शीर्ष 5 उम्मीदवारों में राघव अग्रवाल को 2497 वोट, अभिषेक गर्ग (टेकचन्द एंड संस) को 2474 वोट, गोपाल जिंदल (हिन्दुस्तान टीवी) को 2100 वोट, मुदित बंसल (तिरूपति केमिकल) को 2058 वोट और डॉ. आशीष अग्रवाल को 1938 वोट मिले।

कार्यकारिणी और अन्य पदों पर भी समाज के कई सदस्यों ने जीत दर्ज की। दीपक बंसल (जागरण वाले) को 1935 वोट, आशीष मित्तल (एसडीएम बर्तन वाले) को 1848 वोट, हर्षित अग्रवाल (एडवोकेट) को 1837 वोट, आयुष गर्ग (मुरारी कांटे वाले) को 1820 वोट, मोहित अग्रवाल (एडवोकेट) को 1792 वोट, शुभम सिंघल (लाला जी) को 1774 वोट, मुदित गोयल (बिजली वाले) को 1746 वोट, सौरभ गोयल (चरण पादुका सेवा वाले) को 1700 वोट, मोतीराम (बारदाने वाले) को 1695 वोट, विवेक गोयल (सर्राफ) को 1667 वोट, रक्षक गुप्ता (बीमे वाले) को 1667 वोट, जतिन गोयल (सर्राफ) को 1649 वोट, अंकर जिंदल (कसेरे) को 1619 वोट, गौरव गर्ग (अशोक पीएनबी वाले) को 1571 वोट, दीपक अग्रवाल (फोटो वाले) को 1569 वोट और दीपक सिंघल (कंप्यूटर वाले) को 1563 वोट मिले।

चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह द्वारा परिणामों की घोषणा किए जाने के बाद चौकड़ायत ग्रुप और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। अग्रवाल समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी पदाधिकारियों और सदस्यों को माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। चुनाव परिणामों के साथ अग्रवाल महासभा हापुड़ में नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story