मुख्यमंत्री योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता शोभिनव को दी शुभकामनाएं
सीएम योगी से ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने फिल्म के आध्यात्मिक विषय और नाथ संप्रदाय से जुड़े दृश्यों की सराहना की।

तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म हनुमान अंश की टीम से मुलाकात कर रहे हैं।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक और सभी प्रमुख कलाकार मौजूद रहे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने मुख्यमंत्री को फिल्म के विषय और उसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि की विस्तार से जानकारी दी।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ जी की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को भी देखा। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीम करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है।
निर्देशक के अनुसार, शोध से पता चलता है कि अपने शुरुआती दौर में बाबा नीम करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को ग्रहण किया था। फिल्म में इसी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और प्रसंगों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म और इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
गौरतलब है कि ‘हनुमान अंश’ प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म है। सीमित बजट में निर्मित इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है और यह सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। फिल्म के कथानक, प्रामाणिक शोध और निर्माण से जुड़े प्रयासों की मुख्यमंत्री ने भी सराहना की। दर्शकों से मिल रहा समर्थन फिल्म के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

Om Prakash Pal
नाम: ओम प्रकाश पाल
वर्तमान पद: स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं स्तंभकार
कार्यक्षेत्र: नेशनल ब्यूरो (राष्ट्रीय स्तर)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, संसद, केंद्रीय मंत्रालय, कृषि, साहित्य, खेल एवं प्रशासन (बिजनेस को छोड़कर सभी विषयों पर कार्य)
पत्रकारिता अनुभव: लगभग 39 वर्ष
परिचय एवं अनुभव
ओम प्रकाश पाल पिछले 39 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ब्यूरो में विशेष संवाददाता के रूप में लगभग 20 वर्षों तक संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की रिपोर्टिंग की है।
एक मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में उन्होंने केंद्रीय गृह, रक्षा, रेलवे, सड़क परिवहन, श्रम एवं रोजगार, जलशक्ति और कृषि जैसे प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों को कवर किया है।
विभिन्न समाचार पत्रों में योगदान:
- अमर उजाला एवं दैनिक जागरण: पत्रकारिता के शुरुआती वर्षों का अनुभव।
- शाह टाइम्स: न्यूज़ एडिटर (News Editor) के पद पर सेवाएं।
- हरिभूमि (दिल्ली): वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्य।
राजनीति विज्ञान और कृषि विषयों के जानकार होने के साथ-साथ उन्होंने साहित्य और खेल के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान में वह एक स्वतंत्र पत्रकार, लेखक और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- पत्रकारिता में डिप्लोमा (Diploma in Journalism)
- साहित्य रत्न
- कृषि विशारद
