खुर्जा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खुर्जा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। गुरबाणी के स्वर और शब्द कीर्तन करते श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ निकली प्रभात फेरी के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शब्द कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। गुरबाणी के मधुर स्वरों के बीच प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे के ग्रंथी एवं महिलाओं ने मधुर शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरबाणी का पाठ कराया। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाया और परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।

कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान जगजीत सिंह वालिया, सतनाम सिंह सलूजा, करतार सिंह एडवोकेट, मनी सलूजा, हरमीत सिंह, हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, गोल्डी, राजा, सनी सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया।

अनूप शर्मा

अनूप शर्मा

नाम: अनूप शर्मा


पद: स्टाफ रिपोर्टर (Staff Reporter)


कार्यक्षेत्र: खुर्जा एवं आसपास का क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)


बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (जनहित के मुद्दे, स्थानीय समाचार और सामाजिक विषय)


परिचय: अनूप शर्मा एक सक्रिय पत्रकार एवं लेखक हैं। वह जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समाचारों और सामाजिक विषयों को प्रमुखता से अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने रखते हैं। वर्तमान में वह खुर्जा और आसपास के क्षेत्र से समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन करते हैं। निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ जमीनी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य पहचान है।


पत्रकारिता का अनुभव: अनूप शर्मा को मीडिया और प्रिंट प्रकाशन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है: UP Police Monitor Magazine: पिछले 4 वर्षों से मासिक पत्रिका में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत। The हिंद न्यूज 24: वर्ष 2026 की शुरुआत से रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। प्रातःकाल: सितंबर 2026 से निरंतर जुड़े हुए हैं।


शैक्षणिक योग्यता (Education)वाणिज्य में स्नातकोत्तर (M.Com)

Next Story