गुरसरांय। बुंदेलखंड में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने सेवा और संवेदनशीलता की एक अनुपम मिसाल पेश की है। लगातार बढ़ती तपन और चिलचिलाती धूप से बेहाल आम जनमानस को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा गुरसराय द्वारा एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य के तहत कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में पहुंचकर उपचार के लिए आए मरीजों, उनके परिजनों और तीमारदारों को ठंडा शरबत वितरित किया। भीषण गर्मी के इस दौर में अस्पताल परिसर में ठंडे शरबत की घूंट पाकर मरीजों और तीमारदारों के चेहरों पर सुकून लौट आया और सभी ने संघ के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

अस्पताल परिसर में काफी देर तक चले इस वृहद शरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने एक-एक मरीज के तीमारदार के पास जाकर उन्हें शीतल पेय उपलब्ध कराया। इस सेवा संकल्प पर प्रकाश डालते हुए संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नि:स्वार्थ समाज सेवा और जनसहयोग हमेशा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इस झुलसा देने वाले मौसम में राहगीरों, मरीजों और असहाय जरूरतमंदों को तात्कालिक राहत पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय है। पदाधिकारियों ने यह भी संकल्प दोहराया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के लोक-कल्याणकारी और सेवापरक कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

इस सेवा अनुष्ठान को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रसिद्ध नारायण यादव, रमेश अग्रवाल, धर्मेश साहू, नगर खंड प्रचारक अनुराग कुमार, रवि, प्रशांत, मोनू पांचाल, कपिल, नितेश, अजय, कार्तिक, देवांश, विष्णु, टोंटी बल्ले सोनी और मयंक सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक कर्मठ कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ उपस्थित रहे।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story