गढ़मुक्तेश्वर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बाइक बाउंड्री से टकराई, युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर में पलवाड़ा-चित्तौड़ा बंबे पर बाइक सीमेंटेड बाउंड्री से टकराई। हादसे में 35 वर्षीय मुजम्मिल की मौत, फिरोज मेरठ रेफर।

तस्वीर में पुलिसकर्मी दुर्घटना स्थल पर खड़े होकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पलवाड़ा-चित्तौड़ा बंबे पर पीली कोठी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित मोटरसाइकिल सीमेंटेड बाउंड्री वॉल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि पलवाड़ा-चित्तौड़ा बंबे पर पीली कोठी के पास एक मोटरसाइकिल सीमेंटेड बाउंड्री से टकरा गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। वहाँ दो युवक लहूलुहान हालत में घायल पड़े मिले। पुलिस ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुँचाया। दोनों को पहले देहरा कुटी लाया गया, जहाँ से उन्हें तत्काल सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर भिजवाया गया।
अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुजम्मिल, उम्र 35 वर्ष, पुत्र असगर, निवासी ग्राम दौलतपुर कला, थाना नरसैना के रूप में हुई है।
हादसे में घायल दूसरे युवक की पहचान फिरोज, पुत्र सरफराज, निवासी दौलतपुर कला, थाना नरसैना, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने से पलवाड़ा-चित्तौड़ा बंबे पर हुई यह दुर्घटना गंभीर रूप ले गई।

Om Prakash Pal
नाम: ओम प्रकाश पाल
वर्तमान पद: स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं स्तंभकार
कार्यक्षेत्र: नेशनल ब्यूरो (राष्ट्रीय स्तर)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, संसद, केंद्रीय मंत्रालय, कृषि, साहित्य, खेल एवं प्रशासन (बिजनेस को छोड़कर सभी विषयों पर कार्य)
पत्रकारिता अनुभव: लगभग 39 वर्ष
परिचय एवं अनुभव
ओम प्रकाश पाल पिछले 39 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ब्यूरो में विशेष संवाददाता के रूप में लगभग 20 वर्षों तक संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की रिपोर्टिंग की है।
एक मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में उन्होंने केंद्रीय गृह, रक्षा, रेलवे, सड़क परिवहन, श्रम एवं रोजगार, जलशक्ति और कृषि जैसे प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों को कवर किया है।
विभिन्न समाचार पत्रों में योगदान:
- अमर उजाला एवं दैनिक जागरण: पत्रकारिता के शुरुआती वर्षों का अनुभव।
- शाह टाइम्स: न्यूज़ एडिटर (News Editor) के पद पर सेवाएं।
- हरिभूमि (दिल्ली): वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्य।
राजनीति विज्ञान और कृषि विषयों के जानकार होने के साथ-साथ उन्होंने साहित्य और खेल के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान में वह एक स्वतंत्र पत्रकार, लेखक और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- पत्रकारिता में डिप्लोमा (Diploma in Journalism)
- साहित्य रत्न
- कृषि विशारद
