हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस तत्काल कानूनी कार्रवाई करेगी। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हापुड़ के गढ़ गंगा मेले सहित मखदूमपुर और अनूपशहर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मेला क्षेत्र और हापुड़ की ओर आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर अराजकता फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि गढ़ गंगा मेले के संपर्क मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल लगातार गश्त करे। रास्तों या मेला परिसर में हुड़दंग, मारपीट अथवा शांति भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को केवल चेतावनी देकर नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के साथ उनके वाहन भी सीज किए जाएंगे। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई करेगी।

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही रोकने के लिए डीआईजी ने पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी तय की है। गढ़ मेले के किसी भी सेक्टर में हुड़दंग या अव्यवस्था की सूचना मिलने पर संबंधित सेक्टर प्रभारी और मौके पर तैनात पुलिस बल के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के दौरान लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन परंपरागत तरीके से संपन्न कराने को कहा गया है। हापुड़ प्रशासन और पुलिस को मेला परिसर में प्रतिदिन इलेक्ट्रिक सेफ्टी और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गंगा तटों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में नावें और गोताखोर तैनात रखने को भी कहा गया है। सभी नावों पर लाइफ जैकेट, लाउडहेलर और टॉर्च की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। डीआईजी के इन निर्देशों का उद्देश्य गढ़ गंगा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ मेला क्षेत्र और संपर्क मार्गों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story