हापुड़ में गढ़ गंगा कार्तिक मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने 18 फायर ब्रिगेड बाइकों को दिखाई हरी झंडी
हापुड़ में गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रभारी मंत्री केपी मलिक और जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने उद्घाटन किया। वहीं, आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए 18 फायर ब्रिगेड बाइकों को रवाना किया गया।

हापुड़ के गढ़ गंगा मेले में प्रभारी मंत्री व अधिकारी फायर बाइकों को हरी झंडी दिखाते हुए।
हापुड़ में ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री और हापुड़ के प्रभारी मंत्री कृष्ण पाल मलिक (केपी मलिक) तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने फीता काटकर किया। इस दौरान हापुड़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
मेले के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की विशेष व्यवस्था शुरू की गई। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने मेला क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फायर ब्रिगेड की 18 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये सभी बाइकें पूरे मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगी और निगरानी करेंगी, ताकि आगजनी जैसी किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के गढ़ गंगा कार्तिक मेले के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और सुचारु यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
