युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ तहरीर
गजरौला के सुल्ताननगर से 20 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पिता ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। 23 सितंबर की रात से लापता युवती की गुमशुदगी 25 सितंबर को दर्ज हुई थी।

गजरौला के सुल्ताननगर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का मोड़ कॉलोनी निवासी इरशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ गजरौला के नवादा रोड स्थित सुल्ताननगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। उसकी बेटी अक्शा 23 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे घर से लापता हो गई थी। इसके बाद 25 सितंबर को उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
तहरीर के अनुसार, बाद में इरशाद को जानकारी मिली कि सूरज पुत्र यशपाल निवासी गांव कुंडा, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ और साहिल पुत्र बब्बू निवासी नवादा रोड, सुल्ताननगर, गजरौला उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।
पीड़ित पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
