गजरौला में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ महाअभियान चलाया गया। अभियान में पालिका अध्यक्ष, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने एक घंटे तक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान की शुरुआत फायर स्टेशन गजरौला से हुई। इसके बाद टीम ने भानपुर फाटक की ओर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। समाज और प्रशासन मिलकर प्रयास करें तो सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

नगर स्वच्छता प्रेरक एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना पालिका का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने महाअभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ आम जनता के सहयोग को सराहनीय बताया।

अभियान में अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह, लिपिक ललित कुमार, देवेंद्र सिंह, अक्षय शुक्ला, विभोर जिंदल, दीपू कुमार, ओमप्रकाश, योगेश, सुमित, गौरव, अमित, कपिल भटनागर, कपिल कुमार, शुभम सिंघल, रितिक सिंघल, नदीम खान, दुष्यंत तथा सफाई नायक महेश, जयचंद, मुनेश समेत पालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे। महाअभियान के माध्यम से नगर में स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story