गजरौला में नगर पालिका परिषद गजरौला एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नगर पालिका सभागार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत चल रहे 157 घंटे के विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के उपलक्ष्य में ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य नगर को स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रों के श्रम का सम्मान करने के साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष श्रीमती राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। 157 घंटे के विशेष अभियान को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह ने विशेष स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष के पुत्र प्रमोद सिंह, लिपिक ललित कुमार, देवेंद्र सिंह, आईटीसी कोऑर्डिनेटर यशपाल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अक्षय शुक्ला, दीपू कुमार, ओमप्रकाश, नरेंद्र, विभोर जिंदल, रितिक सिंगल, कपिल भटनागर, दिनेश, यशवीर, गौरव, सुमित, योगेश तथा सफाई नायक जयचंद, महेश, मुनेश आदि मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों के श्रम के सम्मान के साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर जागरूकता पर जोर दिया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story