दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलीगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सोयाबीन तेल की पैकिंग करने वाली फर्म की जांच की। रायपुर रोड स्थित पारस ट्रेडिंग कंपनी के यहां फोर्टन ब्रांड के सोयाबीन तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इसके अलावा धुमरी कस्बे में मिठाई की दुकान से बेसन के लड्डू का नमूना भी लिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीगंज कस्बे के रायपुर रोड पर कुछ लोग सोयाबीन तेल की पैकिंग कर रहे हैं। तेल की गुणवत्ता को लेकर संदेह जताए जाने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच में सामने आया कि रायपुर रोड पर पारस ट्रेडिंग कंपनी द्वारा फोर्टन ब्रांड के नाम से सोयाबीन तेल की पैकिंग और मार्केटिंग की जाती है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फर्म के लाइसेंस, जीएसटी नंबर, क्रय बिल और ट्रेडमार्क से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इसके बाद फोर्टन ब्रांड के सोयाबीन तेल का नमूना लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही तेल की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसी अभियान के तहत तहसील क्षेत्र के धुमरी कस्बे में मिठाई की दुकानों पर भी छापेमार कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने श्री राधा रानी स्वीट्स एंड नमकीन से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। टीम ने नमूने को जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

सहायक आयुक्त खाद्य विजय वर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए अलीगंज क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही राजा का रामपुर में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर भी कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य विजय कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम और विमल कुमार मौजूद रहे। खाद्य तेल और मिठाई के नमूने प्रयोगशाला भेजे जाने के बाद अब उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे संबंधित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति सामने आएगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story