10 साल की शादी का दर्दनाक अंत: दो मासूमों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू कलह की आशंका
एटा के अलीगंज क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता फूलवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घरेलू विवाद की आशंका के बीच पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

तस्वीर में अलीगंज कोतवाली परिसर के भीतर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मामले की पूछताछ के लिए बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
जनपद एटा के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हत्सारी में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की फांसी लगाकर मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान फूलवती (30) पत्नी मुकेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि फूलवती की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। उनके पति मुकेश गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। दंपती के दो पुत्र कार्तिक (6 वर्ष) और स्वास्तिक (4 वर्ष) हैं। महिला का मायका नवाबगंज में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू और पारिवारिक बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है और मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली अलीगंज में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुपेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा मोर्चरी भेज दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली अलीगंज के एसएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। महिला का मायका नवाबगंज में है और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है, लेकिन अभी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
