एटा में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित जागरूकता एवं लाभार्थी चयन शिविर में ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, कारीगरों और बेरोजगारों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना रहा।

शिविर को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन करने तथा स्वरोजगार स्थापित करने का आह्वान किया।



जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने शिविर में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, टूलकिट योजना, कौशल विकास योजना तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ऋण, अनुदान, प्रशिक्षण और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।

शिविर के दौरान पॉपकॉर्न निर्माण इकाई एवं दोना-पत्तल मशीन लगाने के लिए चार से पांच लाभार्थियों ने आवेदन किए। वहीं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत 12 लाभार्थियों का विद्युत चालित चाक के लिए चयन किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 29 विद्युत चालित चाक पात्र कुम्हारों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और पारंपरिक माटीकला व्यवसाय को नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रधान हरपाल सिंह, पूर्व प्रधान ओंकार सिंह, प्रधान सहायक शुगर सिंह, मचल सिंह पुत्र देशराज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, कारीगर और लाभार्थी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। यह शिविर ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया गया।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story