दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एटा में बुधवार देर शाम छात्रों और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम करीब 7 बजे सैकड़ों की संख्या में युवा शहीद पार्क पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने हाथों में सरकार विरोधी बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान योगी और मोदी के विरोध में भी नारे लगाए गए।




प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एटा पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर बैरीकेट लगाए और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, प्रदर्शनकारी नहीं रुके और पैदल मार्च निकालते हुए नारेबाजी करते हुए धरना स्थल तक पहुंचे, जहां उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्राधिकारी सिटी कृतिका सिंह, सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाह, सीओ सकीट नीतीश गर्ग सहित तमाम थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। यह प्रदर्शन अमित यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल हुए और उन्होंने दिल्ली की घटना के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त किया।




इस दौरान छात्र अमित यादव ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई है, उसके विरोध में सभी लोग एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र, शिक्षक और हर वर्ग के लोग इस प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। अमित यादव ने आरोप लगाया कि सरकार समान शिक्षा का अधिकार देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को आरक्षण तो दिया गया है, लेकिन उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं और कई छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे लाठीचार्ज के विरोध में हैं तथा शिक्षा उनका अधिकार है और सरकार से वही अधिकार मांग रहे हैं।

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एटा में हुआ यह प्रदर्शन देर शाम तक चर्चा का विषय बना रहा। भारी पुलिस मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story