एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के बनी गांव स्थित संकट मोचन इंटर कॉलेज में मंगलवार को ₹200 परीक्षा शुल्क मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चार बच्चों का पिता तमंचा लेकर विद्यालय पहुंच गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य से विवाद के दौरान उसने फायरिंग कर दी। गोली प्रधानाचार्य के कार्यालय के गेट में जा लगी। घटना के समय विद्यालय में बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और सभी बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

संकट मोचन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि कदरागंज गांव निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र गेंदालाल के चार बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। विद्यालय की ओर से बच्चों से ₹200 परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए कहा गया था। प्रधानाचार्य के मुताबिक बच्चों ने घर जाकर परीक्षा शुल्क के लिए रुपये मांगे होंगे, जिसके बाद सतेंद्र कुमार नाराज हो गया।

प्रधानाचार्य का आरोप है कि मंगलवार को सतेंद्र कुमार तमंचा लेकर विद्यालय पहुंचा और उनके साथ अभद्रता करने लगा। उन्होंने बताया कि युवक ने कहा कि वह आज लड़ने के मूड में है। स्थिति को देखते हुए प्रधानाचार्य ने युवक से तमंचा हटाने के लिए कहा, लेकिन इसी दौरान उसने फायर कर दिया। गोली प्रधानाचार्य के कार्यालय के गेट में जा लगी।

फायरिंग की आवाज सुनते ही विद्यालय में मौजूद बच्चों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि गोली चलने के दौरान वह, विद्यालय का स्टाफ और बच्चे बाल-बाल बच गए। उनका कहना है कि उन्हें डर था कि कहीं गोली किसी बच्चे अथवा शिक्षक को न लग जाए। घटना के बाद उन्होंने सावधानी से थाना नयागांव पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना नयागांव के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सतेंद्र कुमार को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से तमंचा और एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल में दो हशिया भी मिले हैं। मामले में अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक को मौके से हिरासत में लिया गया है। युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी को नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे रहे विवाद और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विद्यालय में परीक्षा शुल्क को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंचने से बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं दहशत में आ गए।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story