एटा: स्कूल में लिपिक की हत्या, प्रधानाचार्य हिरासत में
एटा के माधवानंद इंटर कॉलेज में लिपिक की हत्या के बाद प्रधानाचार्य को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों के बीच कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से विवाद था।

तस्वीर में एक तरफ मृतक लिपिक की फाइल फोटो दिख रही है और दूसरी तरफ परिजन शोक व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम कसैला स्थित माधवानंद इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्यालय के लिपिक राहुल की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना ने कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मचा दी, जबकि मृतक के घर पर मातम पसर गया है। पत्नी, बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का गंभीर आरोप है कि विद्यालय में राहुल और प्रधानाचार्य के बीच लंबे समय से वर्चस्व और कार्यप्रणाली को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते प्रधानाचार्य ने लिपिक राहुल की हत्या कर दी। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रधानाचार्य शव को कार में रखकर ठिकाने लगाने की फिराक में था। इसी दौरान किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से मिली सूचना पर थाना जैथरा पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर दबिश दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया विद्यालय के लिपिक और प्रधानाचार्य के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद ही इस हत्या की वजह बना है। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस मामले की हर कड़ी को जोड़कर घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रहा है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
