एटा में रोडवेज चालक के साथ कथित मारपीट के आरोप के बाद एटा डिपो के चालक, परिचालक और कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने रोडवेज बसों का संचालन ठप कर दिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रोडवेज चालक के साथ मारपीट की है। चालक-परिचालकों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं किया जाएगा।



घटना के विरोध में एटा डिपो की रोडवेज वर्कशॉप में चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारी एकत्रित हो गए। सभी कर्मचारी एआरएम से वार्ता की मांग पर अड़े रहे। कर्मचारियों के आक्रोश के चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप का बताया गया है।

मामले पर एटा के एआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस संघ के चालक और परिचालक के अध्यक्ष विकास मिश्रा से वार्ता हुई है। फिलहाल बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है और स्थिति सामान्य है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story