एटा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराई, रोडवेज कंडक्टर की मौत
मारहरा में दावत से गांव सैलार लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिए और दो बच्चों के पिता का शव पोस्टमार्टम को भेजा।

एटा के दरब पुर गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर में मृतक कंडक्टर का शव भेजा गया।
एटा जिले में ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर में रोडवेज कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचे, जहां उनका बुरा हाल हो गया।
हादसा शुक्रवार की देर रात करीब 8 बजे एटा जिले के दरब पुर गांव के समीप हुआ। मृतक की पहचान 38 वर्षीय दिलीप पुत्र सरनेश निवासी गांव सैलार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिलीप मारहरा से एक दावत में शामिल होकर बाइक से अपने गांव सैलार लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह बुरी तरह घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल दिलीप को तत्काल एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि दिलीप एटा डिपो में कंडक्टर के पद पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे। वह करीब एक सप्ताह से छुट्टी पर चल रहे थे। शुक्रवार को दावत में शामिल होने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
मृतक के पिता सरनेश ने बताया कि उनका बेटा एटा डिपो में संविदा कर्मी था। वह दावत खाकर वापस लौट रहा था, तभी ईंटों से भरे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। दिलीप के पास राइडर बाइक थी। हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें अंशुल की उम्र 8 वर्ष और अंशु की उम्र 5 वर्ष है।
मामले में पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
इस हादसे में रोडवेज डिपो में संविदा पर कार्यरत 38 वर्षीय कंडक्टर की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
