एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। गांव कैल्ठा के पास एटा रोड पर सुबह करीब 4:30 बजे शौच के लिए घर से निकली दोनों महिलाएं सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने एटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान गांव कैल्ठा निवासी कमला देवी (50) पत्नी सरवन सिंह तथा मालती देवी (60) पत्नी स्वर्गीय अजयपाल सिंह के रूप में हुई है।







मृतका कमला देवी के पति सरवन सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी कमला देवी और उनके बड़े भाई की पत्नी मालती देवी बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। दोनों सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। तभी एटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतका मालती देवी के पुत्र नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद उनकी मां को गंभीर हालत में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता अजयपाल सिंह का करीब 11 वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार पहले से ही कई दुख झेल चुका है। उनके एक भाई की कैंसर से मौत हो गई थी। अब परिवार में केवल वही बचे हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह स्वयं खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

कमला देवी के परिवार पर भी इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। परिवार में उनके पति सरवन सिंह और दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र देवेंद्र सिंह ट्रक चालक है, जबकि छोटा पुत्र धर्मेंद्र सिंह अपने पिता के साथ गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल मालती देवी की भी एटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना परिजनों से प्राप्त हुई है। अज्ञात रोडवेज बस की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में थाना स्तर से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात बस की तलाश में जुटी है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story