जैथरा (एटा)। दीपावली पर घर लौटने की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब दिल्ली से बाइक पर फर्रुखाबाद आ रहे 21 वर्षीय हर्षित सोमवंशी की सड़क हादसे में जान चली गई। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे थाना जैथरा क्षेत्र में अंगरइया और मोर्चा के बीच एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हर्षित ने एटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान हर्षित सोमवंशी (21) पुत्र अमरीश सिंह निवासी सिताऊपुर कुर्मी, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। वह दिल्ली से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। रविवार सुबह अंगरइया और मोर्चा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंची। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हर्षित के पिता अमरीश सोमवंशी खेती-किसानी करते हैं। परिवार को शनिवार रात तक उसके घर पहुंचने की उम्मीद थी। मृतक की मां श्यामा देवी ने रोते हुए बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हर्षित ने फोन कर कहा था कि वह घर आ रहा है। बेटे के आने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल था। दीपावली की तैयारियों के बीच सभी उसके घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह उसी के मोबाइल नंबर से हादसे की सूचना मिली। जिस बेटे के स्वागत की तैयारी थी, उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

मृतक के पिता अमरीश सोमवंशी ने भी रोते हुए बताया कि सभी लोग दीपावली की खुशियां मना रहे थे। हर्षित भी दिल्ली से बाइक पर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। बेटे की असमय मौत से पिता बदहवास हैं।

हर्षित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में उसका बड़ा भाई अंशू सोमवंशी (22), छोटा भाई अभिषेक सोमवंशी (17) और एक बहन है। हादसे के बाद मां श्यामा देवी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली पर घर लौटने की आस लगाए बैठे परिजनों के लिए यह हादसा ऐसी त्रासदी बन गया, जिसने त्योहार की सारी खुशियां छीन लीं।

मामले में जैथरा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह हादसा हुआ था। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। थाना स्तर से शव के पंचायतनामा की प्रक्रिया कराई जा रही है। मामले में जांच-पड़ताल जारी है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story