एटा में सड़क किनारे खड़े टोला में पीछे से घुसी मैक्स पिकअप, 7 लोग गंभीर घायल
एटा के थाना मलावन क्षेत्र में गांव मधूपुरा के पास सड़क किनारे खड़े टोला में मैक्स पिकअप पीछे से घुस गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 1033 एम्बुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और जांच शुरू की।

एटा जिले के मलावन क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े टोला में पिकअप टकराने से घायल हुए लोगों को 1033 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में थाना मलावन क्षेत्र के गांव मधूपुरा के पास सड़क हादसे में मैक्स पिकअप में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे खड़े टोला में पीछे से मैक्स पिकअप घुस गई। हादसे के बाद घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप में सवार सभी सात लोग मैनपुरी से कासगंज जा रहे थे। बताया गया है कि चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी गंभीर थी कि पिकअप में सवार सभी सात लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 1033 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। मैक्स पिकअप में सवार घायल अलग-अलग जगहों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
