जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जनपद एटा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड अवागढ़ की ग्राम पंचायत सिलामई के उचित दर विक्रेता धनीराम के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत थाना जलेसर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार जनपद में गरीब एवं पात्र लाभार्थियों के खाद्यान्न पर किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के आदेश पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार, अनियमितता तथा गरीबों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्राप्त शिकायतों एवं जांच आख्या के आधार पर विकासखंड अवागढ़ की ग्राम पंचायत सिलामई के उचित दर विक्रेता धनीराम के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक प्रियम पाण्डेय द्वारा थाना जलेसर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जांच में पाया गया कि उचित दर विक्रेता द्वारा सरकारी खाद्यान्न के वितरण में अनियमितता बरती गई तथा स्टॉक एवं वितरण अभिलेखों में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान दुकान पर उपलब्ध खाद्यान्न एवं अभिलेखों का मिलान करने पर गेहूं, चावल तथा बाजरा की निर्धारित मात्रा मौके पर नहीं पाई गई। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आवश्यक वस्तुओं के वितरण एवं नियंत्रण आदेश-2016 के प्रावधानों का भी घोर उल्लंघन किया गया है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि गरीबों के अधिकारों का हनन करने वाले किसी भी राशन विक्रेता अथवा संबंधित व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और सघन जांच अभियान जारी रहेगा। यदि कोई भी उचित दर विक्रेता अनियमितता, कालाबाजारी अथवा खाद्यान्न के दुरुपयोग में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा शिकायत की जानकारी हो तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह कार्रवाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन की सख्त नीति को दर्शाती है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story