एटा में सर्विलांस सेल, साइबर सेल और जनपदीय पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 19.07.26 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के संबंध में दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर कुल 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया गया। बरामद किए गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर अपराध श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और साइबर सेल ने जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके बाद मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल गुम होने के संबंध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज कराई गई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए और संबंधित मोबाइल धारकों को वापस सौंप दिए गए।



पुलिस के अनुसार, जनपद एटा में अब तक विभिन्न जनपदों और राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कुल 905 गुम मोबाइल फोन बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किए जा चुके हैं। अपने गुम हुए मोबाइल दोबारा प्राप्त करने पर मोबाइल धारकों ने एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बरामद किए गए मोबाइल फोनों में IQOO का 1, OPPO के 19, TECNO के 4, POCO के 4, MOTORROLA के 5, REALME के 11, REDMI के 9, ONE PLUS के 6, VIVO के 16, SAMSUNG के 20, INFINIX के 4, NOTHING का 1 तथा CMF का 1 मोबाइल फोन शामिल है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री दीक्षित कुमार, प्रभारी साइबर सेल मय टीम, उपनिरीक्षक श्री सुशील लाम्बा, सर्विलांस सेल मय टीम जनपद एटा तथा जनपद एटा के समस्त थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्ष अपनी-अपनी साइबर सेल टीम के साथ शामिल रहे।

पुलिस ने आमजन को बताया कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए “CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक अथवा अनब्लॉक कर सकता है। इसके लिए आवेदक को https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp पर जाकर “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल का IMEI नंबर, सिम का विवरण और शिकायत संख्या दर्ज करनी होगी। थाना स्तर पर सत्यापन के उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है। मोबाइल बरामद होने पर “Unblock Found Mobile” विकल्प के माध्यम से उसे अनब्लॉक कराया जा सकता है।

पुलिस ने यह भी सलाह दी है कि मोबाइल गुम होने के तुरंत बाद संबंधित सिम को बंद कराकर दोबारा री-इश्यू कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार के साइबर दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो सके। मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर सुरक्षित नोट करके रखें। यदि मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तत्काल निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें। साथ ही गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट थाना पुलिस और CEIR पोर्टल दोनों पर दर्ज कराएं, ताकि ट्रैकिंग की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके।

एटा पुलिस ने आमजन से विशेष अपील करते हुए कहा है कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना तत्काल CEIR पोर्टल पर दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएं। इससे मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के साथ तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकेगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story