एटा में 6 करोड़ का अवैध गांजा नष्ट, ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने न्यायालय के आदेश पर 1,233 किलोग्राम मादक पदार्थ का विनिष्टीकरण कराया।

तस्वीर में बाएं से दाएं खड़े पांच उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान और अधिकारी वेस्ट मैनेजमेंट परिसर के बाहर भारी मात्रा में जब्त किए गए गांजे से भरी बोरियों के साथ खड़े हैं।
जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन अभियान” के तहत एटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,233.65 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 16 लाख 82 हजार 500 रुपये है, का विधिवत विनिष्टीकरण कराया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने विनिष्टीकरण की कार्रवाई पूरी कराई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कछवाहा तथा प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी छत्तर पाल सिंह की उपस्थिति में विभिन्न मामलों में बरामद मादक पदार्थ को नष्ट कराया गया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली मलावन के दो मामलों से 255.66 किलोग्राम, कोतवाली पिलुआ के एक मामले से 130.59 किलोग्राम तथा कोतवाली मारहरा के दो मामलों से 847.40 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। कुल पांच अभियोगों से संबंधित 1,233.65 किलोग्राम अवैध गांजा का जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्रा. लि., एत्मादपुर (आगरा) के माध्यम से विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया।
एटा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
