एटा के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक इनवर्टर और पूर्व में चोरी किए गए जेवरों को गिरवी रखकर लिए गए गोल्ड लोन की रसीद बरामद की है। अभियुक्त की गिरफ्तारी जनसहयोग से की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने प्रदीप उर्फ सन्दीप पुत्र कोमल सिंह निवासी शादीपुर कमरुआ, थाना गंगीरी, जनपद अलीगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के पास से एक चोरी का इनवर्टर बरामद हुआ। इसके अलावा पूर्व में चोरी किए गए जेवरों को उसने गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया था, जिसकी रसीद भी उसके पास से बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 448/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। जेवर चोरी करने के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 375/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण कान्त लोधी, उपनिरीक्षक मोहित शर्मा और उपनिरीक्षक अभिषेक बत्सल शामिल रहे।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story