एटा में थाना जैथरा पुलिस ने चोरी और लूट की योजना बनाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, रस्सा, लोहे का सब्बल, हथौड़ा और एक मैक्स पिकअप बरामद की है। कार्रवाई 25 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान की गई।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में चोरों और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 25.08.2026 को चेकिंग के दौरान चोरी/लूट की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम नीबलपुरा थाना पटियाली जनपद कासगंज, पवन उर्फ लालू पुत्र बरफ सिंह निवासी नगला दत्ता थाना पटियाली जनपद कासगंज और मोनू पुत्र वीरेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छोटी जरारी थाना जैथरा जनपद एटा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 अवैध तमंचे 315 बोर और 03 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। इसके अलावा 01 रस्सा, 01 लोहे का सब्बल, एक हथौड़ा और एक मैक्स पिकअप भी बरामद की गई।

मामले में थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 285/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 312/313 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मोनू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मुअस-196/25 में धारा 115(2), 118(1), 333, 351(3), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा मुअसं-285/2026 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 312/313 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना जैथरा के थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार वर्मा, उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र, का0 संजय, रि0का0 आशुतोष और रि0का0 अंकित शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई में हथियारों के साथ चोरी-लूट की योजना को अंजाम देने से पहले ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी और इस्तेमाल में लाई जा रही मैक्स पिकअप सहित अन्य सामान की बरामदगी हुई है।

Updated On
Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story