जनपद एटा में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा, कारतूस तथा स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार किया है।

थाना मारहरा पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान अभियुक्त भूरे पुत्र मुनेश कुमार, निवासी जिमसपुर, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा तीन जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए, साथ ही मौके से स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं0 85/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सीज करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना मारहरा पुलिस बल की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिसमें थानाध्यक्ष कृष्णकान्त लोधी, उ0नि0 विपिन सिंह, का0 सोनू कुन्तल तथा का0 मुकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story