उत्तर प्रदेश के एटा में पटाखे चलाने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला शेख मीरा में इस बात से नाराज आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पिता, बेटे और बेटी को बेरहमी से पीटा। इस दौरान शादी से महज चार दिन पहले युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक-पटककर मारा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता और भाई भी हमले में घायल हो गए। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और मोहल्ले से भगाने की धमकी भी दी। मारपीट की पूरी घटना मोहल्ले में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

हमले में मोहल्ला शेख मीरा निवासी मनोज कुमार (59) पुत्र हरदयाल, उनका बेटा सूरज (24) और बेटी प्रीति (22) घायल हुए हैं। घटना के बाद देर रात तीनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

ग्राहक को पटाखा लगने के बाद शुरू हुआ विवाद

घायल प्रीति की मां सरला ने बताया कि उनकी बेटी की शादी चार दिन बाद होनी है। मंगलवार को घर में पीली चिट्ठी जानी है। घटना के समय दुकान पर ग्राहक आ रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। एक पटाखा वहां आए ग्राहक को लग गया। इस पर परिवार के लोगों ने पटाखे थोड़ी दूरी पर चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बाल पकड़कर जमीन पर पटका, बचाने आए पिता और भाई पर भी हमला

सरला के अनुसार, हमलावरों ने उनकी बेटी प्रीति के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक-पटककर पीटा। बेटी को बचाने के लिए पहुंचे उनके पति मनोज कुमार और बेटे सूरज पर भी लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस मारपीट में तीनों घायल हो गए। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से पूरा परिवार परेशान है।

परिवार को जान से मारने और मोहल्ले से भगाने की धमकी

सरला ने आरोप लगाया कि हमलावर दबंग किस्म के हैं और आए दिन मोहल्ले में लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। मारपीट के बाद आरोपियों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही चेतावनी दी कि अब उन्हें इस मोहल्ले में रहने नहीं दिया जाएगा। घटना की पूरी वारदात मोहल्ले में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

तहरीर मिलते ही दर्ज होगा मुकदमा

कोतवाली अलीगंज के चौकी इंचार्ज मनीष कुमार बालियान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात तीनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया था। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शादी से चार दिन पहले हुई इस मारपीट की घटना के बाद घायल युवती और उसके परिवार की सुरक्षा तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का मामला सामने है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story