एटा: निधौली कलां के गांव लालपुर में मंदिर के बाहर साधु की हत्या, जांच जारी
लालपुर स्थित मंदिर परिसर में रह रहे बाबा भोजराज का पैर बंधा रक्तरंजित शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर साक्ष्य जुटाए।

तस्वीर में एटा के निधौली कलां में पुलिस अधिकारी शव के पास जांच करते दिख रहे हैं।
एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव लालपुर में मंदिर के बाहर भोजराज उर्फ बाबा का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बाबा की हत्या की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि भोजराज उर्फ बाबा कई वर्षों से मंदिर परिसर में ही रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बाबा के पैर बंधे हुए थे और अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
फिलहाल हत्या की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच के साथ अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव लालपुर की है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
