लाइनमैन की करंट लगने से मौत, दो साल पहले हादसे में गंवाया था एक हाथ
एटा के मलावन क्षेत्र में विद्युत पोल पर काम कर रहे 32 वर्षीय लाइनमैन उपेन्द्र की करंट लगने से मौत हो गई। दो साल पहले भी हादसे में एक हाथ गंवा चुके उपेन्द्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

तस्वीर में अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटा हुआ एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसके शरीर को सफेद चादर से ढका गया है।
एटा के थाना मलावन क्षेत्र में बुधवार सुबह विद्युत पोल पर काम कर रहे 32 वर्षीय लाइनमैन उपेन्द्र पुत्र चंद्रपाल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उपेन्द्र को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, उपेन्द्र बुधवार सुबह गांव देवपुरा के पास विद्युत पोल पर मलावन फीडर से शटडाउन लेकर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आने से वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले भी विद्युत कार्य के दौरान हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से उपेन्द्र अपना एक हाथ गंवा चुके थे। इसके बावजूद वह विद्युत कार्य कर रहे थे। बुधवार सुबह हुए हादसे में उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
यह घटना एटा के थाना मलावन क्षेत्र में गांव देवपुरा के पास की है। हादसे के बाद उपेन्द्र के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
