एटा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, गड़ासे से हमला कर बुजुर्ग पिता समेत परिवार के चार लोगों को किया घायल
एटा के नगला तारा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। गड़ासे से हमले के आरोप में बुजुर्ग पिता, उनकी पुत्रवधू और दो बेटियां घायल हुईं। पीड़ित परिवार ने पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

अस्पताल में सिर पर पट्टी बंधे बुजुर्ग और बिस्तर पर लेटी घायल लड़कियां एटा जमीन विवाद मामले में दिख रही हैं।
एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के नगला तारा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने गड़ासे से हमला कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया। घायलों में 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता, उनकी पुत्रवधू और दो बेटियां शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने दूसरे पक्ष के पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है।
घायलों की पहचान नगला तारा निवासी आसाराम पुत्र अंतराम (60 वर्ष), उनकी पुत्रवधू क्रांति पत्नी धर्मेंद्र (38 वर्ष), काजल पुत्री आसाराम (18 वर्ष) और आरजू पुत्री धर्मेंद्र (8 वर्ष) के रूप में हुई है।
पीड़ित आसाराम के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में शिकायत करने के लिए वह सुबह थाने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही कोई कार्रवाई की गई।
आसाराम का आरोप है कि थाने से वापस गांव पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी बेटियों काजल और आरजू के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह परिवार के घायल सदस्यों को लेकर दोबारा थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित का कहना है कि इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने फिर से मारपीट की।
इस मामले में पीड़ित पक्ष ने होतीलाल पुत्र अंतराम, चंचल पुत्र होतीलाल, सनी पुत्र होतीलाल, सुमन पत्नी होतीलाल समेत दो अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जमीन के विवाद में हुई इस घटना के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों के घायल होने का मामला पुलिस तक पहुंचा है।
मामले में अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल हुए लोगों का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त होते ही अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
