एटा में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत परसौन शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के साथ मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सुगम आवागमन के लिए की गई पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने मंदिर कमेटी से श्रावण मास के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वॉलंटियर्स ग्रुप बनाकर उन्हें तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि आगामी कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Updated On
Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story