एटा के थाना मारहरा पुलिस ने फर्जी मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी संचालित कर छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने, शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि वसूलने और जाली शैक्षणिक अभिलेख तैयार करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद दस्तावेजों में फर्जी मार्कशीट, परीक्षा संबंधी अभिलेख, छात्र-छात्राओं के आई-कार्ड, एडमिशन फॉर्म, Attendance रिकॉर्ड, विभिन्न पाठ्यक्रमों की फाइलें, कॉलेज की मोहर और अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल है।

घटना की शुरुआत 16 सितंबर 2026 को थाना मारहरा पर पीआरवी के माध्यम से वादी रामसेवक की सूचना से हुई। रामसेवक ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया, थाना मारहरा, जनपद एटा को बीएस कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से तीन व्यक्ति ERTIGA गाड़ी से अपहरण कर ले गए हैं और दो लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सतेन्द्र कुमार की पत्नी ने थाना मारहरा पर प्रार्थना पत्र दिया। आवेदिका के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मारहरा में मु0अ0सं0-167/2026 धारा 333/140(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के कुशल नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस ने तत्काल जांच और कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि कॉलर रामसेवक ने अपने भाई सतेन्द्र कुमार के अपहरण और फिरौती की मांग के संबंध में पुलिस को झूठी एवं भ्रामक सूचना दी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सतेन्द्र कुमार विभिन्न पाठ्यक्रमों में फर्जी एडमिशन के नाम पर रुपये की ठगी कर रहा था।

जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार वर्ष 2022 से सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया, थाना मारहरा, जनपद एटा द्वारा बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के नाम से कथित फर्जी कॉलेज चलाया जा रहा था। आरोप है कि यहां लगातार छात्र-छात्राओं को D.Pharma, B.Pharma, B.Sc. Nursing, D.M.L.T., B.M.L.T., B.A.M.S., G.N.M. और A.N.M. जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने तथा शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त की जाती थी। साथ ही जाली दस्तावेज तैयार कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने की बात सामने आई है।

इस संबंध में थाना मारहरा पर मु0अ0सं0-168/2026 धारा 318(2)/338/336(3)/340(2)/111 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान थाना मारहरा पुलिस ने प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ, बरामद दस्तावेजों के परीक्षण तथा इलेक्ट्रॉनिक और बैंक संबंधी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार पांच आरोपियों की भूमिका सामने आने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों में सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा जनपद एटा, भगवान दास पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा, नरेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र इतवारी लाल निवासी मौ0 पैठ कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा, गौरव अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी पंखा वाला बाग नदरई गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज और मौ0 शरीफ कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मौ0 गफूरगंज कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा शामिल हैं।

विवेचना में अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार वर्ष 2022 से कथित फर्जी विश्वविद्यालय/शैक्षणिक व्यवस्था संचालित किए जाने तथा उसकी आड़ में छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने और शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस को दस्तावेजों में फर्जी मार्कशीट, परीक्षा संबंधी अभिलेख, छात्र-छात्राओं के आई-कार्ड, एडमिशन फॉर्म, Attendance रिकॉर्ड, विभिन्न पाठ्यक्रमों की फाइलें, कॉलेज की मोहर तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री मिली है।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि छात्रों और उनके अभिभावकों से शिक्षा, एडमिशन, परीक्षा तथा शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त की जाती थी। पुलिस ने दस्तावेजों की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो फीस वसूली के साथ-साथ मार्कशीट से लेकर Attendance तक छात्रों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किए जाने के साक्ष्य मिले। बरामद अभिलेखों में छात्रों की फर्जी सेमेस्टर वाइज मार्कशीट, Enrollment Number, Roll Number, Attendance, Admission Form और ID Card सहित विभिन्न शैक्षणिक रिकॉर्ड पाए गए हैं।

पुलिस ने इस प्रकरण में एक DELL कम्पनी का लैपटाप, चार विभिन्न बैंकों के फर्जी चेक, छात्रों के 16 फर्जी आईडी कार्ड, फर्जी एप्लिकेशन फॉर्म और Attendance Sheet, फर्जी फीस की रसीदें, परीक्षा पुस्तिकाएं एवं जाली प्रश्न पत्र, एक फर्जी मोहर, पेम्पलेट एवं अन्य प्रचार सामग्री जिन पर फर्जी यूनिवर्सिटी कोड अंकित है, फर्जी मोहरशुदा लेटर पैड तथा फर्जी मार्कशीट बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा जनपद एटा, गौरव अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र अग्रवाल निवासी पंखा वाला बाग नदरई गेट थाना कासगंज, भगवान दास पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा, नरेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र इतवारी लाल निवासी मौ0 पैठ कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा तथा मो0 शरीफ कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मौ0 गफूरगंज कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा शामिल हैं। सभी के संबंध में थानास्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र दर्शन पाल का आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने दर्ज किया है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 237/14 धारा 294/509 भादवि व 3(1)(11) एससी/एसटी एक्ट थाना मारहरा एटा, मु0अ0सं0 87/2025 धारा 318(4)/351(2) बीएनएस थाना मारहरा जनपद एटा, मु0अ0सं0 148/25 धारा 316(2)/318(2)/351(2) बीएनएस थाना मारहरा जनपद एटा तथा मु0अ0सं0 168/26 धारा 318(2)/338/336(3)/340(2)/111 बीएनएस थाना मारहरा जनपद एटा दर्ज है।

अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र इतवारी लाल के आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 126/22 धारा 147/148/149/323/352/452/504/506 भादवि थाना मारहरा जनपद एटा तथा मु0अ0सं0 168/26 धारा 318(2)/338/336(3)/340(2)/111 बीएनएस थाना मारहरा जनपद एटा दर्ज है।

कार्रवाई करने वाले पुलिस बल में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह थाना मारहरा, उ0नि0 मुकुल कुमार, का0 मुकेश कुमार, का0 सोनू कुंतल, का0 मनोज कुमार और का0 योगेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की विवेचना में सामने आए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक एवं बैंक संबंधी साक्ष्य अब इस मामले में कथित फर्जी शैक्षणिक व्यवस्था के संचालन और छात्रों से धनराशि लिए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण आधार बने हैं।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story