एटा में दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए विशेष पहल की जा रही है। न्यायालय/कार्यालय राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश (दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अधीन) के क्रम में जनपद एटा में दिनांक 29 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा।

यह मोबाइल कोर्ट सदर तहसील, एटा के सभागार में आयोजित होगा, जिसमें राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा स्वयं दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इस दौरान उपस्थित दिव्यांगजनों की समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों एवं दिव्यांगजनों के हितार्थ कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों/संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं तथा इस अवसर का लाभ उठाएं। यह मोबाइल कोर्ट दिव्यांगजनों के अधिकारों और सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story