जनगणना-2027 को जनभागीदारी का अभियान बनाने के लिए एटा जिला प्रशासन ने जागरूकता मुहिम तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एम. अरुन्मोली सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने सरकारी वाहनों पर जनगणना-2027 से संबंधित जागरूकता स्टीकर लगाकर प्रचार अभियान का शुभारंभ किया।

एटा, 30 अक्टूबर 2026। जनगणना-2027 को सफल, प्रभावी और व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एम. अरुन्मोली, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने स्वयं अपने हाथों से सरकारी वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाए। इस पहल के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन तक जनगणना का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता निभाने और प्रशासन को सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। देश में पहली बार डिजिटल जनगणना की जा रही है। इसके द्वितीय चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य नागरिक स्वयं अपनी जनगणना कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी साझा की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से जनगणना के महत्व को समझने, प्रशासन को आवश्यक एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने तथा अपने परिवार, आसपास के लोगों और समाज के अन्य वर्गों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और संसाधनों के बेहतर नियोजन का महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। इसलिए जनगणना को केवल प्रशासनिक कार्य न मानकर जनहित से जुड़ा सामूहिक दायित्व समझना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

जिला प्रशासन की इस पहल के तहत अधिकारियों के सरकारी वाहनों पर लगाए गए जागरूकता स्टीकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान लोगों तक जनगणना-2027 का संदेश पहुंचाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य व्यापक जनसहयोग और जागरूकता के माध्यम से जनगणना-2027 की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story