एटा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम और जनपदीय साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए Operation Cy-Vajra के तहत म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में साइबर क्राइम और फ्रॉड के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम तथा जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने Operation Cy-Vajra के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नरेंद्र उर्फ नाहर पुत्र रामेश्वर लाल निवासी ग्राम बावड़ी सिंभूपुरा थाना मरोठ जिला डीडवाना कुचामन, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना बागवाला क्षेत्र के करतला रोड से की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम में दर्ज मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा 66D IT Act के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण में धारा 49, 317(4), 336, 337, 339, 314 बीएनएस की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 24,380 रुपये नकद, एक चैक बुक, 02 पैन कार्ड, 02 मोबाइल फोन, 06 विभिन्न खातों के एटीएम कार्ड, तीन विभिन्न नाम से आधार कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, दो वोटर आईडी कार्ड, दो बैंक पासबुक और एक ई-श्रम कार्ड बरामद किए गए हैं।

बरामद सामान में 24,380 रुपये, 02 मोबाइल फोन, 02 पैन कार्ड, एक चैक बुक, 06 विभिन्न खातों के एटीएम कार्ड, तीन विभिन्न नाम से आधार कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, दो वोटर आईडी कार्ड, दो बैंक पासबुक और एक ई-श्रम कार्ड शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त नरेंद्र उर्फ नाहर पुत्र रामेश्वर लाल निवासी ग्राम बावड़ी सिंभूपुरा थाना मरोठ जिला डीडवाना कुचामन, राजस्थान के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्र0नि0 श्री शंभूनाथ सिंह, का0 जितेंद्र, का0 राजाराम, का0 राजेश और का0 अनिरुद्ध शामिल रहे। थाना साइबर क्राइम और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों में पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story